इंस्टाग्राम पर अब नहीं दिखेगी गन्दी वीडियो, कर ले ये सेटिंग

इंस्टाग्राम आज के दौर में बहुत फेमस सोशल मिडिया प्लेटफॉर्म हो गया है। इसलिए हर कोई के लिए मनोरंजन का साधन हो गया है। इंस्टाग्राम पर अक्सर लोग रील्स या वीडियो देख कर अपना मोरंजन करते है और जैसे ही स्क्रोल करते है उसी बिच में एडल्ट वीडियो या रील्स आ जाता है और उससे आप चाहकर भी नहीं बंद कर पाते है और उस समय आपके आस पास अगर आपके पिताजी ,माँ या बहन हो तो उनसे आप नजर भी नहीं मिला पाते है बहुत शर्मिंदगी उठानी पड़ती है। तो अब चिंता करने की कोई जरूरत नहीं।

Join WhatsApp 👤 12+ Sell Live

अगर आप इससे छुटकारा पाना चाहते है तो आपको इंस्टाग्राम पर कुछ सेटिंग करना होगा। इस ब्लॉग में हम आपको बताएंगे की इंस्टाग्राम पर गन्दी वीडियो को कैसे बंद करे? और उसी सेटिंग और टिप्स आपके सामने साझा कर रहे है जिनको आप फॉलो करके इंस्टाग्रम से एडल्ट कंटेंट से छुटकारा पा सकते है। ताकि आपका फीड सुरक्षित और साफ सुथरा रहे।

इंस्टाग्राम पर क्यों दिखती है गन्दी वीडियो

इंस्टाग्राम पर हर दिन लाखो क्रिएटर लाखो के संख्या में कंटेंट अपलोड करते है। इनमे से कुछ कंटेंट Sensitive Category में आ जाती है जो हर इंस्टाग्राम यूजर के लिए सही नहीं होता है। इंस्टाग्राम का एल्गोरिदम कभी कभी ऐसे पोस्ट को Suggested Posts या Explore Page में दिखा देता है। लेकिन अब चाहते है की आपके फीड में गन्दी वीडियो न आये तो इस पर आप पूरी तरह से कंट्रोल कर सकते है। बस एक बार आपको ये सेटिंग करनी होगी।

इंस्टाग्राम पर ये करे सेटिंग

अब हम आपको बताते है की आपको क्या करना है ताकि इंस्टग्राम आपको गन्दी या Vulgar कंटेंट न दिखाए

1 सबसे पहले आप अपने इंस्टाग्राम ऐप्प को ओपन करे।

2 इसके बाद अपने प्रोफाइल वाला ऑप्शन पर क्लिक करे करे।

3 प्रोफाइल पर क्लिक करने के बाद थ्री लाइन वाला ऑप्शन पर क्लिक करे।

4 थ्री लाइन पर क्लिक करके थोड़ा निचे स्क्रॉल करे।

5 नीचे स्क्रॉल करने के बाद content preferences वाला ऑप्शन पर क्लिक करे।

6 content preferences वाला ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आप senstive content वाला ऑप्शन पर क्लिक करे।

7 senstive content पर क्लिक करने के बाद आपके सामने तीन ऑप्शन दिखेगा। less ,standard और more आपको less वाला ऑप्शन पर टिक लगाकर confirm वाला ऑप्शन पर क्लिक करना है।

अब आपके इंस्टाग्राम पर कभी भी एडल्ट वीडियो या रील्स नहीं आएंगे अगर ये सब सेटिंग करने के बाद भी आपके इंस्टाग्राम पर एडल्ट कंटेंट आते है तो आप किसी एडल्ट कंटेंट पोस्ट करने वाले को फॉलो किये है उनको अनफॉलो करे। अनफॉलो करने के बाद कभी भी एडल्ट रील्स या वीडियो आपके इंस्टाग्राम पर नहीं आएंगे।

ये सेटिंग करने के बाद क्या बदलाव होगा

  • ये सेटिंग करने के बाद आपके फीड में या रील में Adult वीडियो नहीं दिखेगी।
  • Explore Page पर केवल सुरक्षित और परिवार के साथ देखने लायक वीडियो आएगा।
  • आप अपने बच्चो और परिवार के सामने इंस्टाग्राम चला सकते है।
  • आपके अकाउंट की Privacy और Security बढ़ेगी।

निष्कर्ष

इंस्टाग्राम अपने आप को साफ सुथरा ,सुरक्षित और एक साथ पूरा परिवार रील्स या वीडियो देख सके ऐसा प्लेटफॉर्म बनाना चाहता है। जहा पर हर कोई व्यक्ति बिना किसी डर के रील्स या वीडियो देख सके और मनोरंजन कर सके। इंस्टाग्राम अपने यूजर के शिकायतो को गंभीरता से लेते हुए बहुत बड़ा बदलाव किया है। इंस्टाग्राम का यह कदम सभी सोशल मिडिया प्लेटफॉर्म के लिए मिसाल है। तो आप भी अपने इंस्टाग्राम पर मेरे द्वारा बताये गए टिप्स को फॉलो करके अपने इंस्टाग्राम पर आने वाले एडल्ट रील्स या वीडियो को रोक सकते है। आपको ये जेकरि कैसी लगी कमेंट में जरूर बताये और अपने दोस्तों के पास भी शेयर करे।

धन्यबाद

Leave a Comment