आज के समय में लोग इंस्टाग्रामको केवल रील्स या वीडियो देखने या अपलोड करने के लिए नहीं बल्कि पैसा कमाने के लिए भी यूज़ कर रहे है फिर चाहे बच्चा हो या बूढ़ा बिज़नेस मैन हो कंटेंट क्रिएटर सभी लोग इंस्टाग्राम से अच्छा खासा पैसा कमा रहे है इंस्टाग्राम केवल मनोरंजन का साधन न होकर एक पर्सनल ब्रांडिंग ,बिज़नेस प्रमोशन और कनेक्शन के लिए शक्तिशाली प्लेटफॉर्म बन चूका है। इसलिए कई लोग एक ही मोबाइल से कई अकाउंट ओपन करके चला रहे है और इंस्टाग्राम से मोटा पैसा छाप रहे है
अगर आप भी जानना चाहते है की इंस्टाग्राम पर नया अकाउंट कैसे जोड़े ? तो इस ब्लॉग को पूरा पढ़े। यहाँ हम आपको Step By Step बताएंगे की मोबाइल कम्प्यूटर से इंस्टाग्राम अकाउंट कैसे बनाये ?
इंस्टाग्राम क्या है?
इंस्टाग्रां एक फोटो और वीडियो शेयरिंग सोशल मिडिया प्लेटफॉर्म है। जिसे 2010 में लॉन्च किया गया था और अब यह मेटा (Facebook) कम्पनी का हिस्सा बन गया है। इस सोशल मिडिया प्लेटफॉर्म पर आप अपनी फोटो, रील्स, और स्टोरी शेयर कर सकते है और इसके साथ ही दुनिया भर के लोगो के साथ जुड़ सकते है।
एक से अधिक अकाउंट रखने के फायदे
इंस्टाग्राम में एक अधिक अकाउंट रखने के कई सारे फायदे हो सकते है।
आप अपने पर्सनल और प्रोफेसनल लाइफ को अलग अलग रख सकते है।
आप अपने बिज़नेस प्रमोशन और ब्रांडिंग के के लिए अलग अलग अकाउंट रख सकते है।
अगर आप कंटेंट क्रिएटर है तो इसके लिए अलग अकाउंट बना सकते है।
इंस्टाग्राम में नया अकाउंट कैसे ऐड करे (step by step )
1 सबसे पहले इंस्टाग्राम ऐप्प को ओपन करे।

2 अपने प्रोफाइल पर क्लिक करे।
3 प्रोफाइल पर क्लिक करने के बाद यूजरनाम पर क्लिक करे।

4 यूजरनाम पर क्लीक करने के बाद add instagram account वाला ऑप्शन पर क्लिक करे।

5 add instagram account पर क्लिक करने के बाद आपके सामने दो ऑप्शन आएंगे इसमें आप create new account पर क्लिक करे।

6. एक अच्छा सा यूजरनाम चुने।
7. यूजरनाम चुनने के बाद एक स्ट्रांग पासवर्ड सेट करे।
8. अपना जीमेल या मोबाइल नम्बर से अकाउंट को वेरीफाई करे।
जब आप ईमेल या मोबाइल नम्बर से वेरीफाई करेंगे तो फेसबुक suggestion से लिए बोलेगा अगर आप suggestion लेना चाहते है ले नहीं तो स्किप करे और आगे बढे।
9. अब आप एक अच्छा सा प्रोफाइल पिक्चर ऐड करे नहीं तो स्किप करे।
10. इसके बाद पांच इंस्टाग्राम यूजर को फॉलो करना होगा अगर आप फॉलो करना चाहते है तो फॉलो करे नहीं तो स्किप करे।
11 इसके बाद आप अपना ईमेल एड्रेस को जोड़े नहीं तो स्किप करे और आगे बढे।
अब आपका नया अकाउंट बन कर तैयार हो जायेगा आप दोनों अकाउंट के बीच आसानी से स्वीच कर सकते है। अकाउंट को बदलने के लिए यूजरनाम पर क्लिक करे और आप जो भी अकाउंट को ऑन करना चाहते है उस यूजरनाम पर क्लिक करके अकाउंट को ऑन कर सकते है।
Bonus Tips: नया इंस्टाग्राम अकाउंट सफल बनाने के तरीके
नियमित पोस्ट करे: रोजाना या हफ़्ते में 3 से 4 बार कंटेंट अपलोड करे।
Reels उपयोग करे: सोशल मिडिया पर शार्ट वीडियो तेजी से वायरल होते है इसलिए रील्स का ज्यादा इस्तेमाल करे।
बायो में लिंक जोड़े: अगर आपका कोई ब्लॉग या वेबसाइट है तो उसका लिंक अपने बायो में जरूर ऐड करे।
एंगेजमेंट बढ़ाये: आप दूसरे के कंटेंट पर लाइक्स, कमेंट, और शेयर करे।
नोट – आप एक मोबाइल में केवल पांच अकाउंट ही बना सकते है।
निष्कर्ष
इंस्टाग्राम पर एक से अधिक अकाउंट बनाना ज्यादा मुश्किल काम नहीं है। सही से करे तो अकाउंट को ओपन करना बहुत ही आसान है। इंस्टाग्राम पर एक से अधिक अकाउंट बना कर आप सोशल मिडिया पर हो रहे गतिविधियों को बेहतर तरीके से मैनेज कर सकते है और आप पर्सनल ,प्रोफेशनल या कंटेंट के लिए अलग अलग चला सकते है अगर आप भी इंस्टाग्राम पर नया अकाउंट बनाना चाहते है तो ऊपर दिए गए स्टेप को फॉलो करे।
धन्यबाद

नमस्कार! मेरा नाम संत प्रकाश सिंह हैं,मैं एक सोशल मीडिया और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हूं। इस ब्लॉग पर मैं आपके लिए इंस्टाग्राम से जुड़ी बेहतरीन टिप्स, ट्रिक्स और गाइड्स, जो आपके ऑनलाइन प्रभाव को बढ़ाने में मदद करेंगी। मेरा लक्ष्य है आपको आसान भाषा में वह सारी जानकारी देना, जिससे आप सोशल मीडिया की दुनिया में सफल हो सकें। अगर आप इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स बढ़ाना, कंटेंट प्लान करना या ब्रांडिंग करना सीखना चाहते हैं, तो यह ब्लॉग आपके लिए है।