आज के समय में इंस्टाग्राम केवल फोटो और वीडियो शेयर करने तक ही सिमित नहीं है बल्कि लोगो के लिए यह कमाने का एक अच्छा साधन बन गया है।आप भी इंस्टाग्राम पर कंटेंट क्रिएटर है और आपका फ़ॉलोअर्स बेस सही है तो आप भी इंस्टाग्राम से पैसा कमा सकते है। आप भी इंस्टाग्राम पर रील्स बनाते है और इंस्टाग्राम से जुडी कमाई के किसी भी प्रोग्राम में लेना चाहते है तो इंस्टाग्राम में आपका बैंक अकाउंट ऐड होना चाहिए। ताकि इंस्टाग्राम आपकी कमाई को सीधे आपके बैंक अकाउंट में भेज सके तो आइये हम इस ब्लॉग के माध्यम से जानते है की इंस्टाग्राम में अपना बैंक अकाउंट कैसे जोड़े?
इंस्टाग्राम में बैंक अकाउंट जोड़ने के नियम और शर्ते
इंस्टाग्राम में बैंक अकाउंट जोड़ने के लिए आपका प्रोफाइल प्रोफेसनल मोड में होना चाहिए। आपका अकाउंट monetization policies का पालन करता हो। आपका इंस्टाग्राम प्रोफाइल bonus program , gifts , या affiliate जैसे प्रोग्राम से जुड़ा होना चाहिए। इसके आलावा आपके पास बैंक पासबुक ,आधार कार्ड ,पैन कार्ड और UPI होना चाहिए। अगर आपके पास ये सब है तो आप अपने इंस्टाग्राम में अपना बैंक अकाउंट ऐड कर सकते है।
इंस्टाग्राम में बैंक अकाउंट क्यों जोड़े ?
जब आप इंस्टाग्राम प्रोफेशनल अकाउंट ( Creator या Business Account ) का इस्तेमाल करते है और आपकी पोस्ट, रील्स, या कोलैबोरेशन से इनकम होता है तो उस पैसे को पाने के लिए आपका बैंक अकाउंट इंस्टाग्राम से जुडी होनी चाहिए। तभी आप अपने इनके इंस्टाग्राम से हुए इनकम को पा सकते है। अगर आपका बैंक अकाउंट इंस्टाग्राम से नहीं जुड़ा होगा तो आपकी Payment Pending या Fail हो सकता है।
Instagram में बैंक अकाउंट जोड़ने के लिए जरुरी चीजे
इंस्टाग्राम में बैंक अकाउंट जोड़ने से पहले कुछ जरुरी Document होना चाहिए
बैंक का नाम ( Bank Name )
खाता संख्या ( Account Number )
IFSC Code
बैंक धारक का नाम ( Account Holder Name )
PAN Card या Aadhar Card ( Verification के लिए )
बैंक अकाउंट से जुड़ा आपका Email या फ़ोन नंबर
इंस्टाग्राम में बैंक अकाउंट जोड़ने के लिए अपना प्रोफाइल प्रसनल से प्रोफेसनल में बदले।
- सबसे पहले अपना इंस्टाग्राम ऐप्प को ओपन करे।
- अपनी प्रोफाइल पर क्लिक करे।
- तीन लाइन पर क्लिक करे।
- settings and privacy पर क्लिक करे।
- थोड़ा निचे स्क्रॉल करने पर account type and tools दिखेगा इस पर क्लिक करे।
- इसके बाद switch to professional account पर क्लिक करे।
- इसके बाद अपना केटेगरी चुने।
- इसके बाद creator या business इन दोनों में से किसी एक को चुने।
अब आपका अकाउंट प्रोफेसनल मोड में हो जाएगा।
monetization tools खोले
- अपनी प्रोफाइल पर जाये।
- professonal deshboard पर क्लिक करे।
- bonuses, monetization , या set up payouts जैसे ऑप्शन पर क्लिक करे।
- set up payouts पर क्लिक करने के बाद आपको फेसबुक अकाउंट लॉगिन करना होगा।
- लॉगिन करने के बाद payout hub ओपन होगा।
- यहां आपका पूरा जानकारी जैसे आपका नाम ,बैंक अकाउंट नम्बर , IFSC कोड ,आपका पता और पिनकोड ,पैन कार्ड और UPI ID आदि
ये सब जानकारी भरने के बाद META सारी जानकारी की जांच करेगा अगर आपका जानकारी सही होगा तो आपके अकाउंट में 1 रूपये ट्रांसफर करके वेरिफाई करेगा अगर आपका सब कुछ सही रहा तो payout account set करने के लिए एक मैसेज आएगा इसके बाद अपना अकाउंट सेट करे। सेट होने के बाद आपका इंस्टाग्राम से जो भी पैसा बनेगा सीधे आपके अकाउंट में ऐड हो जायेगा।
निष्कर्ष
इंस्टाग्राम में बैंक अकाउंट जोड़ना कोई मुश्किल काम नहीं है बस आपको कुछ बातो का ध्यान रखना होता है जैसे की इंस्टाग्राम में बैंक अकाउंट सेट करते समय कभी भी गलत डिटेल न दे। आपका इंस्टाग्राम प्रोफाइल प्रोफेसनल मोड में होना चाहिए ,आपके bonus या monetization का ऑप्शन होना चाहिए। अगर आपका ये सब काम हो जाता है तो आप भी इंस्टाग्राम से पैसा कमा सकते है
धन्यबाद

नमस्कार! मेरा नाम संत प्रकाश सिंह हैं,मैं एक सोशल मीडिया और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हूं। इस ब्लॉग पर मैं आपके लिए इंस्टाग्राम से जुड़ी बेहतरीन टिप्स, ट्रिक्स और गाइड्स, जो आपके ऑनलाइन प्रभाव को बढ़ाने में मदद करेंगी। मेरा लक्ष्य है आपको आसान भाषा में वह सारी जानकारी देना, जिससे आप सोशल मीडिया की दुनिया में सफल हो सकें। अगर आप इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स बढ़ाना, कंटेंट प्लान करना या ब्रांडिंग करना सीखना चाहते हैं, तो यह ब्लॉग आपके लिए है।