इंस्टाग्राम पर वीडियो डालने से कुछ नहीं होता वीडियो को वायरल भी होना चाहिए। अगर आप भी इंस्टाग्राम पर अपना रील्स को वायरल करना चाहते है और लाखो करोडो व्यूज पाना चाहते है तो ये पोस्ट आपके लिए सही साबित हो सकता है हम आपको बताएंगे की इंस्टाग्राम पर वीडियो कैसे वायरल करे ? और इंस्टाग्राम रील्स को वायरल करने के लिए कौन से स्ट्रेटेजी काम करती है। और आप इसे कैसे इम्प्लीमेंट कर सकते है तो आइये हम ज्यादा टाइम न लेते हुए बताते है की इंस्टाग्राम पर वीडियो कैसे वायरल करे इसके लिए कुछ टिप्स है जो आपके काम आ सकता है

हाई क्वालिटी वीडियो और एंगेजिंग कंटेंट बनाये
इंस्टाग्रम पर कोई भी कंटेंट वायरल होने के लिए सबसे जरूरी है कंटेंट के क्वालिटी। धुंधली और लो-क्वालिटी कंटेंट की रील्स उतना एंगेजमेंट नहीं ला पाती है।
HD वीडियो बनाये: जब भी आप कोई कंटेंट को शूट करते है तो अच्छे कैमरा या स्मार्ट फ़ोन से ही शूट करे तो ही आपका कंटेंट हाई क्वालिटी का हो सकता है।
ध्यान हो खींचे: जब भी आप कोई कंटेंट बनाये तब कंटेंट के पहले 3 सेकेण्ड हैरान कर देने वाला दृश्य, सवाल या मजेदार हुक से शुरुआत करे। ऐसे कंटेंट बनाने से आपके कंटेंट पर बहुत ज्यादा व्यूज आते है।
कहानी सुनाये: अपने कंटेंट में इमोशनल स्टोरी, या रेलेटबल स्टोरी को जरुए डेल ऐसी कंटेंट लोगो को जोड़ती है।

ट्रेंडिंग ऑडियो का इस्तेमाल करे
रील्स को वायरल करने में ऑडियो भी जरुरी जरुरी होता है और आप ट्रेंडिंग ऑडियो का इस्तेमाल करते है तो आपके वीडियो को इंस्टाग्राम ज्यादा यूजर के पास पहुंचाने में मदद करता है इसके लिए आप इंस्टाग्राम के एक्स्प्लोर सेक्शन में जाकर ट्रेंडिंग सॉन्ग अपने रील्स पर लगा सकते है
ट्रेंडिंग हैशटैग का इस्तेमाल करे
इंस्टाग्राम पर कई यूजर ऐसे होते है जो हैशटैग के इस्तेमाल से रील्स सर्च करते है और आप ट्रेंडिंग हैशटैग का इस्तेमाल करते है तो आपका रील्स बहुत यूजर के पास पहुंच सकता है जैसे #Reelsindia,#reelsinstagram, #Viral, #Trending
आकर्षक कैप्सन लिखे
आकर्षक कैप्सन लिखने से रील्स वायरल होने का वजह बन जाता है आकर्षक कैप्सन रील्स देखने वाले यूजर का ध्यान केंद्रित करता है और रील्स वायरल हो का चांस बन जाता है
सही टाइम जाने
इंस्टाग्राम पर रील्स अपलोड करने का सही टाइम सुबह 7-9 बजे, दोपहर 12-1 बजे और शाम 7-9 बजे का होता है उस समय बहुत सारे इंस्टाग्राम यूजर एक्टिव रहते है
वॉटरमार्क का ध्यान दे
बहुत सारे इंस्टाग्राम क्रिएटर वीडियो एडिटिंग करते समय वॉटरमार्क को ध्यान नहीं देते और उसे हटाते नहीं है इसलिए उनका रील्स वायरल नहीं हो पाता है इसलिए वीडियो एडिटिंग करते समय वॉटरमार्क हटाना न भूले क्यौंकि इंस्टाग्राम रील्स पर किसी भी तरह का ब्रांडिंग से वह वायरल नहीं हो पाता
लोकेशन ऐड करे
रील्स अपलोड करते समय लोकेशन ऐड करना न भूले लोकेशन ऐड करने से यूजर को समझने में आसानी होता है

अकॉउंट को प्रोफेसनल मोड़ में रखे
अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को प्रोफेशनल मोड़ में रखना चाहिए इससे इंस्टाग्राम अकाउंट आपको एक क्रिएटरके नजर से देखने लगता है

CTA (CALL TO ACTION ) जोड़े
रील्स जब बनाते है तो अंत में लाइक ,फॉलो और कमेंट में बताये जैसे CTA डालें इससे लोग पर आपका प्रभाव पड़ता है और लोग रील्स को शेयर करने लगते है जिससे आपका रील्स वायरल हो जाता है
इसे भी पढ़े –https://socialmaster.in/instagram/instagram-par-followers-badhane-wala-app/
निष्कर्ष
इंस्टाग्राम पर रील्स वायरल करना कोई जादू नहीं बल्कि सही स्ट्रेटेजीज के इस्तेमाल करना है। अच्छी क्वालिटी का कंटेंट बनाये हमेसा ट्रेंडिंग ऑडियो और हैशटैग का इस्तेमाल करे। और अपने रील्स को सही टाइम पर अपलोड करे और साथ में इंस्टाग्राम के SEO को न भूले। तभी आपके इंस्टाग्राम पर पोस्ट किये हुए कोई भी कंटेंट वायरल हो सकते है।
इन टिप्स को फॉलो करके अपनी रील्स को वायरल कर सकते है और इंस्टाग्राम पर सफलता पा सकते है तो आपको ये जानकारी कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताये ताकि हम आके लिए और भी ऐसी पोस्ट ला सके जिसको आप पढ़ कर आप इंस्टाग्राम पर सफल क्रिएटर बन सके और साथ ही अपने दोस्तों के पास शेयर भी करे ताकि वो भी इंस्टाग्राम पर अपने कंटेंट को वायरल कर सके।

नमस्कार! मेरा नाम संत प्रकाश सिंह हैं,मैं एक सोशल मीडिया और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हूं। इस ब्लॉग पर मैं आपके लिए इंस्टाग्राम से जुड़ी बेहतरीन टिप्स, ट्रिक्स और गाइड्स, जो आपके ऑनलाइन प्रभाव को बढ़ाने में मदद करेंगी। मेरा लक्ष्य है आपको आसान भाषा में वह सारी जानकारी देना, जिससे आप सोशल मीडिया की दुनिया में सफल हो सकें। अगर आप इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स बढ़ाना, कंटेंट प्लान करना या ब्रांडिंग करना सीखना चाहते हैं, तो यह ब्लॉग आपके लिए है।