इंस्टाग्राम पर 1000,000 फ़ॉलोअर्स होना सिर्फ एक नंबर नहीं है बल्कि आपके स्टेटस को दर्शाता है। इससे आपके पॉपुलरटी बढ़ती है। बड़े बड़े कम्पनी अपने प्रोडक्ट के प्रचार करवाने के लिए आपको लाखो रूपये के ऑफर देती है। ब्रांड आपके साथ काम करना चाहते है, और आपके पहुंच एक बड़े ऑडियंस तह होती है। इंस्टाग्राम के 2 बिलियन एक्टिव यूजर होने से कम्पटीशन काफी ज्यादा बढ़ गया है।
लाखो के संख्या में इंस्टाग्राम यूजर 100K फ़ॉलोअर्स पाना चाहते है लेकिन उनको सही तरीका पता नहीं होने के कारण उनके इंस्टाग्राम पर 100K फ़ॉलोअर्स नहीं हो पाते है अगर आप भी अपने इंस्टाग्राम पर अच्छा सा फ़ॉलोअर्स बढ़ाना चाहते है तो केवल कंटेंट पोस्ट करना काफी नहीं होगा बल्कि आपको स्मार्ट तरीके से काम करना होगा। खासकर इंस्टाग्राम SEO को समझना और उसे लागु करना होगा।

इंस्टाग्राम SEO क्या है
इंस्टाग्राम SEO ( जिसे IG SEO भी कहा जाता है ) का मतलब अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल और कंटेंट को इस तरह बनाना होगा की आपका कंटेंट इंस्टाग्राम पर सर्च करने पर आसानी से मिल जाये। इसमें हैशटैग, कीवर्ड, और विजुअल कंटेंट को ज्यादा बढ़ावा मिलता है। अगर आप अपने प्रोफाइल, कैप्शन, और हैशटैग में सही कीवर्ड का इस्तेमाल किया तो आपका कंटेंट ज्यादा लोगो तक पहुंच सकता है और आपके इंस्टाग्राम पर ऑर्गेनिक ग्रोथ हो सकता है और जब आपका कंटेंट वायरल होगा तो आपके इंस्टाग्राम फ़ॉलोअर्स अपने आप ही तेजी से बढ़ जायेंगे।
प्रोफाइल को SEO फ्रेंडली बनाये
अगर आप भी अपने इंस्टाग्राम पर 100K फ़ॉलोअर्स पाना चाहते है तो सबसे पहले अपने प्रोफाइल को सही तरीके से ऑप्टिमाइज़ करना होगा क्यौंकि इंस्टाग्राम प्रोफाइल ही आपका पहचान है और साथ ही 100K फ़ॉलोअर्स पाने के पहला कदम भी है।
यूजरनाम और अकाउंट नाम
हमेसा अपना यूजरनाम सरल और याद रखने लायक रखे। और अगर पॉसिबल हो तो इसे अपने निचे के कीवर्ड में भी ऐड करे। क्यौंकि इंस्टाग्राम इसे सर्च में ज्यादा वेटेज देता है।
बायो ऑप्टिमिज़ेशन
अपने बायो में कीवर्ड को नेचुरल तरीके से ऐड करे। और इसके साथ ही कॉल तो एक्शन ( CTA ) भी डाले जैसे की इस लिंक पर क्लिक करे या DM करे। अपने बायो में सेकेंडरी कीवर्ड का इस्तेमाल करे ताकि सर्च में आपकी विजिबलिटी बढ़ सके।
प्रोफाइल पिक्चर और हाईलाइट
अपने प्रोफाइल में हाई कुलिटी पिक्चर का ही इस्तेमाल करे। ताकि वो किसी ब्रांड को रिप्रजेंट कर सके। और स्टोरी हाईलाइट को कीवर्ड से ऑप्टिमाइज़ करे।
कीवर्ड रिसर्च पर ध्यान दे
इंस्टाग्राम SEO में कीवर्ड रिसर्च सबसे महत्वपूर्ण स्टेप है इसके लिए आपको समझना होगा की आपके टारगेट ऑडियंस किस तरह के कीवर्ड को इस्तेमाल कर रहे है। ताकि आप वैसे कीवर्ड को इस्तेमाल कर सके और अपना कंटेंट ज्यादा लोगो तक पंहुचा सके।
कीवर्ड कैसे ढूंढे
- इंस्टाग्राम सर्च बार में कीवर्ड टाइप करे और इंस्टाग्राम के सजेसन्स को देखे।
- Google Trends को गूगल पर सर्च करके भी पॉपुलर और ट्रेंडिंग कीवर्ड को देख सकते है।
- अपने कम्पटीटर को देखे की वो कौन सा कीवर्ड को इस्तेमाल कर रहे है।
- इंस्टाग्राम का Built-In सर्च, Hashtagify और RiteTag जैसे फ्री टूल्स के इस्तेमाल करके भी ट्रेंडिंग कीवर्ड को खोज सकते है।
SEO ऑप्टिमाइज कंटेंट बनाये
कंटेंट ही इंस्टाग्राम ग्रोथ की रीढ़ है लेकिन केवल कंटेंट पोस्ट करना ही काफी नहीं होगा बल्कि उसे ऑप्टिमाइज़ भी करना होता है
कैप्शन में कीवर्ड शामिल करे
अपने कीवर्ड में नेचुरल तरीके से शामिल करे लम्बे कैप्शन के इस्तेमाल से आपके पोस्ट में दोगुना इंगेजमेंट आता है।
हैशटैग का इस्तेमाल
हैशटैग अब भी इंस्टाग्राम पर आपके कंटेंट को बढ़ाने के लिए अहम् जरिया है। हैशटैग वाले पोस्ट पर 29% ज्यादा इंगेजमेंट आता है। ब्रांड, नीच, और ब्रांडेड हैशटैग का मिक्स इस्तेमाल करे। एक पोस्ट में आप 2 से 3 हैशटैग का इस्तेमाल कर सकते है।
वीडियो सबटाइटल
अपने कंटेंट में सबटाइटल जरूर ऐड करे। इससे एक्ससेबलिटी बढ़ती है और इंस्टाग्राम अल्गोरिदम को आपके कंटेंट को समझने में मदद मिलता है।
रील्स ऑप्टिमाइजेसन
इंस्टाग्राम अल्गोरिथम शार्ट कंटेंट को ज्यादा बढ़ावा देता है। इसलिए आप रील्स ही ज्यादा इंस्टाग्राम पर अपलोड करे और कैप्शन में कीवर्ड शामिल करे। क्यौंकि इससे आपके इंगेजमेंट ज्यादा होती है।
स्टोरी हाईलाइट
स्टोरी हाईलाइट को कीवर्ड के साथ ऑर्गनाइज़ करे ताकि वे आपके प्रोफाइल पर ज्यादा समय तक दिख सके।
पोस्टिंग का सही टाइम
ऑडियंस ज्यादा एक्टिव लंच टाइम और ऑफिस टाइम के बाद ही ज्यादा एक्टिव होते है। आप अपने इंस्टाग्राम इनसाइट में चेक करे की आपके फ़ॉलोअर्स किस टाइम पर ज्यादा एक्टिव होते है तभी आप अपना कंटेंट को अपलोड करे।
इंगेजमेंट कैसे बढ़ाये
इंस्टाग्राम अल्गोरिदम के लिए ज्यादा जरुरी है आपके इंगेजमेंट और ज्यादा इंगेजमेंट मतलब ज्यादा फ़ॉलोअर्स।
शेयर्स और टाइम स्पेंट
शेयर और टाइम स्पेंट इंस्टाग्राम अल्गोरिथम के लिए सबसे ज्यादा जरुरी है ऐसा कंटेंट बनाये की आपके फ़ॉलोअर्स उस कंटेंट को शेयर करने के लिए मजबूर हो जाये। जितना ज्यादा आपका कंटेंट शेयर होगा उतना ज्यादा आपका इंगेजमेंट बढ़ेगा और आपके फ़ॉलोअर्स भी तेजी से बढ़ने लगेंगे।
कंसिस्टेंसी और कंटेंट कैलेंडर
इंस्टाग्राम पर कंसिस्टेंसी बहुत ज्यादा जरुरी है। इंस्टाग्राम अल्गोरिथम एक्टिव अकाउंट को ज्यादा प्राथमिकता देता है। और हफ़्ते में कम से कम 4 से 5 बार कंटेंट पोस्ट करे। इसके लिए आप एक कंटेंट कैलेंडरबनाये और प्लान करके अपने कंटेंट को पोस्ट करे। इससे आप लगतार एक्टिव रहेंगे।

नमस्कार! मेरा नाम संत प्रकाश सिंह हैं,मैं एक सोशल मीडिया और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हूं। इस ब्लॉग पर मैं आपके लिए इंस्टाग्राम से जुड़ी बेहतरीन टिप्स, ट्रिक्स और गाइड्स, जो आपके ऑनलाइन प्रभाव को बढ़ाने में मदद करेंगी। मेरा लक्ष्य है आपको आसान भाषा में वह सारी जानकारी देना, जिससे आप सोशल मीडिया की दुनिया में सफल हो सकें। अगर आप इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स बढ़ाना, कंटेंट प्लान करना या ब्रांडिंग करना सीखना चाहते हैं, तो यह ब्लॉग आपके लिए है।