इंस्टाग्राम से अकाउंट कैसे हटाए ?

इंस्टाग्राम आज के समय में बहुत ही फेमस और लोकप्रिय सोशल मिडिया प्लेटफॉर्म है। आज हर कोई इंस्टाग्राम यूज़ कर रहा है चाहे वो 10 साल का बच्चा हो 60 साल का बूढ़ा आदमी हो लड़का हो या लड़की इंस्टाग्राम को हर कोई पसंद करता है। कभी कभी गलती से या जान बुझ कर आप एक या एक से अधिक इंस्टाग्राम अकाउंट बना लेते है और किसी कारण से उस अकाउंट को इंस्टाग्राम से हमेसा के लिए हटाना चाहते है। लेकिन नहीं हटा पाते है उनके मन में ये सवाल आता है की इंस्टाग्राम से अकाउंट को कैसे हटाए

Join WhatsApp 👤 12+ Sell Live

कई लोग एक से अधिक अकाउंट बना लेते है और इंस्टाग्राम से उनका मन भरने के बाद वो अपने मन के शांति या समय के बचत करने के लिए या फिर अपनी गोपनीयता बनाये रखने के लिए अपने अकाउंट को कुछ समय के लिए चाहते है की बंद कर दे या हमेसा के लिए हटा दे अगर आप इंस्टाग्राम से हमेसा के लिए अपना अकाउंट हटाना चाहते है या कुछ समय के लिए बंद करना चाहते है तो नीचे मेरे द्वारा बताये गए तरीको को फॉलो करके आसानी से इंस्टाग्राम अकाउंट को हटा सकते है या कुछ समय के लिए बंद कर सकते है। तो चलिए शुरू करते है।

अकाउंट को हटाने के लिए क्या करे

इंस्टाग्राम अकाउंट हटाने के लिए पहले कुछ और नियम ता जो आसानी से अपने अकाउंट को इंस्टाग्राम से हटा लेते थे लेकिन इंस्टाग्राम हर समय नया नया नियम लाता रहता है तो आइये जानते है की इंस्टाग्राम से अकाउंट कैसे हटाए

1. सबसे पहले इंस्टाग्राम अकाउंट को ओपन करे।

2. अपने प्रोफाइल पर क्लिक करे।

3. प्रोफाइल पर क्लिक करने के बाद थ्री लाइन पर क्लिक करे।

4. थ्री लाइन पर क्लिक करने के बाद Account Center पर क्लिक करे।

5. Account Center पर क्लिक करने के बाद Personal Details पर क्लिक करे।

6. Personal Details पर क्लिक करने के बाद Account Ownership And Control पर क्लिक करे।

7. Account Ownership And Control पर क्लिक करने के बाद आपके सामने दो ऑप्शन आएगा। इसमें आपको Deactivation और Deletion का इस ऑप्शन पर क्लिक करे।

8. इसके बाद आपको जो भी अकाउंट को हटाना है उस को सिलेक्ट करे और आगे बढे।

9. इसके बाद आपके सामने दो ऑप्शन आएगा।

  • deactivate account अगर आप कुछ समय के लिए अपने अकाउंट को बंद करना चाहते है तो इस वाला ऑप्शन पर क्लिक करे।
  • delete account और हमेसा के लिए अपने अकाउंट को इंस्टाग्राम से हटाना चाहते है तो इस वाला ऑप्शन पर क्लिक करे और continue पर क्लिक करे।

10. delete account पर टिक लगाकर continue पर क्लिक करेंगे तो इंस्टाग्राम आपसे अकाउंट डिलीट करने का रीजन पूछेगा आपको कोई भी रीजन पर टिक करके continue पर क्लिक करे।

11. इसके बाद अगर अगर आप अपना इंस्टाग्राम डाटा को डाउनलोड करना चाहते है तो डाउनलोड करे नहीं तो continue पर क्लिक करे।

12. अपना पासवर्ड दर्ज करे और continue पर क्लिक करे।

डिलीट करने 30 दिनों के अंदर आप अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में कोई भी एक्टिविटी नहीं करते है तो आपका अकाउंट हमेसा के लिए डिलीट हो जायेगा।

निष्कर्ष

इंस्टाग्राम से अपना अकाउंट हटाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत नहीं करना है लेकिन अकाउंट हटाने से पहले आप अच्छी तरह से सोच समझ ले। यदि आप अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को कुछ समय के लिए बंद करना चाहते है तो यह आपके लिए बेहतर होगा लेकिन आप पूरी तरह से सोशल मिडिया से दूर होना चाहते है तो अकाउंट को डिलीट करना आपके लिए सही होगा।

अगर यह जानकारी आपको पसंद आया तो कमेंट करके जरूर बताये और इस जानकारी को अपने दोस्तों को जरूर शेयर करे।

धन्यबाद

Leave a Comment