Instagram का नया 360°Reels फीचर क्या है ? पूरी जानकारी

इंस्टाग्राम समय समय पर कोई न कोई नया अपडेट करता ही रहता है और इस बार भी इंस्टाग्राम ने अपने नये अपडेट में एक जबरदस्त फीचर को जोड़ा है-360° Reels इस फीचर के मदद से इंस्टाग्राम यूजर वर्चुअल रियलिटी (VR) के जैसा एक्सपीरियंस ले सकते है। वर्चुअल रियलिटी का मतलब आप कोई भी रील्स को हर दिशा में घुमा कर देख सकते है – ऊपर, नीचे, दाएं, बाएं – जैसे की आप खुद ही उस रील में हो।

Join WhatsApp 👤 12+ Sell Live

Meta ( Instagram की पैरेंट कम्पनी ) का कहना है की यह फीचर AI और VR टेक्नोलॉजी को मिलाकर बनाया गया है। ताकि इंस्टाग्राम यूजर को और भी ज्यादा रियल और इंटरएक्टिव अनुभव मिले। तो आइये जानते है की 360° रील्स क्या है और कैसे काम करता है।

360°Reels कैसे काम करता है

Instagram 360° Reels फीचर फ़िलहाल बीटा स्टेज में है या यू कहे की यह फीचर केवल कुछ चुनिंदा लोगो के लिए ही उपलब्ध है। यह फीचर ऐसे कैमरा स्पोर्ट करता है जो 360° पर घूम कर वीडियो को रिकॉर्डिंग करता हो जैसे की Insta360°, GoPro Max या फिर Meta Quest Camera

जब कोई क्रिएटर अपने कंटेंट को इंस्टाग्राम पर अपलोड करता है तो Instagram का AI अपने आप उस वीडियो को 360° फॉर्मेट में कन्वर्ट कर देता है, जिससे इंस्टाग्राम पर रील्स देखने वाले दर्शक मोबाइल को घुमा कर या स्क्रीन को स्वाइप कर पुरे एंगल से कंटेंट को देख सकते है।

360° Reels के फायदे

Instagram का यह फीचर खास तौर पर क्रिएटर, ट्रैवल, ब्लॉगर्स, गेमर्स, और टेक इन्फ्लुएंसर के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है तो आइये जानते है इसके मुख्य फायदे

1 ज्यादा रियल एक्सपीरियंस

360° Reels देखने वाले को ऐसा लगेगा की जैसे वो उसी जगह पर मौजूद हो। यह फॉर्मेट देखने को वीडियो से गहराई से जोड़ता है।

2 ट्रेवल और एडवेंचर कंटेंट के लिए बेस्ट

जो लोग ट्रेवल, नेचर या एडवेंचर से जुड़े वीडियो बनाते है उनके लिए यह अपडेट किसी वरदान से काम नहीं है। जैसे की हिमालय की छोटी या अंडरवाटर ड्राइविंग का कंटेंट 360° व्यू देख कर लोग दीवाना हो जाएंगे।

3 ज्यादा एंगेजमेंट और व्यू

इंस्टाग्राम का यह नया और आकर्षक फीचर है तो इंस्टाग्राम ऐसे कंटेंट को ज्यादा बढ़ावा देगा जिससे कंटेंट पर ज्यादा व्यूज और एंगेजमेंट होगा। और ऐसे कंटेंट एक्स्प्लोर पेज पर जल्दी पहुंच सकती है।

4 AI एडिटिंग और स्टेबिलिटी

Meta ने इस फीचर में AI स्टेब्लाइजेसन और ऑटो-करेक्शन फीचर भी ऐड किया है। जिससे आपके कंटेंट स्मूद और क्लियर दिखेगा चाहे आपका कैमरा कितना भी हिले।

360° Reels कैसे बनाये ?

अगर आप भी 360° Reels बनाना चाहते है तो निचे दिए गए स्टेप को फॉलो करके बना सकते है।

  • अगर आपका इंस्टाग्राम नवंबर से पहले का अपडेट है तो अपने इंस्टाग्राम को अपडेट करे।
  • इसके बाद अपने मोबाइल से या 360 कैमरा से 360° वीडियो को रिकॉर्ड करे।
  • अपने वीडियो को इंस्टाग्राम रील्स सेक्शन में जाकर अपलोड करे।
  • अगर 360° Reels फीचर आपके इंस्टाग्राम अकाउंट पर उपलब्ध है तो Enable 360° View का ऑप्शन दिखेगा।
  • इसे ऑन करे और अपने वीडियो को पब्लिश करे।

जैसे ही कोई आपके रील्स को देखेगा वे स्क्रीन को हिलाकर या मोबाइल को घुमाकर पूरा 360° व्यू देख सकेंगे।

क्रिएटर के लिए सुझाव

अगर आप भी इंस्टाग्राम क्रिएटर है तो यह फीचर आपके लिए बहुत बड़ा मौका है। कुछ टिप्स अपनाये

आप जब भी कोई कंटेंट बनाये तो थोड़ा सा मूवमेंट रखे ताकि 360° व्यू का असर बढे।

वीडियो को छोटे छोटे और इंटरेस्टिंग पॉइंट में बाटे।

AI कैप्शनिंग और ऑटो वॉइस डबिंग जैसे फीचर्स को भी ऐड करे।

अपने कंटेंट को पोस्ट करते समय #Instagram360 #VRReels #MetaUpdate2025 जैसे हैशटैग का इस्तेमाल करे।

क्यों खास है यह अपडेट ?

इंस्टाग्राम समय समय पर अपने यूजर के लिए नया नया अपडेट लाता रहता है ताकि यूजर को बेहतर एक्सपीरियंस मिल सके। और इसलिए इंस्टाग्राम AI और AR जैसे टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। 360° Reels फीचर इस दिशा में Meta का अगला बड़ा कदम है। यह न सिर्फ कंटेंट को इंटरएक्टिव बनता है बल्कि यूजर को डिजिटल दुनिया के और करीब ले आता है।

निष्कर्ष

इंस्टाग्राम का नया 360° Reels फीचर सोशल मिडिया के लिए क्रन्तिकारी साबित होगा। यह सिर्फ एक वीडियो फीचर ही नहीं बल्कि एक Immersive अनुभव है जो इंस्टाग्राम पर रील्स देखने वाले के लिए विसो के अंदर ले जाता है। अगर आपका भी इंस्टाग्राम पर अकाउंट है और आप भी क्रिएटर है तो इस फीचर को जरूर इस्तेमाल करे क्यौंकि यही इंस्टाग्राम का अगला बड़ा ट्रैक है।

2 thoughts on “Instagram का नया 360°Reels फीचर क्या है ? पूरी जानकारी”

Leave a Comment