Instagram AI Features: डिजिटल कंटेंट में पारदर्शिता की नई शुरुआत

आज कल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लगातार आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (AI) को अपने फीचर में ऐड का रहे है। ऐसे में इंस्टाग्राम भी अपने प्लेटफॉर्म पर एक नया फीचर ऐड किया है जिसका नाम है Made with AI label जो सोशल मिडिया की दुनिया में एक क्रांतिकारी बदलाव लेकर आया है। यह टैग अब हर उस पोस्ट या फोटो पर दिखाई देगा जो AI से बनाया गया है। Meta द्वारा शुरू किया गया यह Feature Artificial Intelligence से बनाये गए कंटेंट को पहचानने और लेबल करने का काम करता है।

Join WhatsApp 👤 12+ Sell Live

अगर आप भी इंस्टाग्राम पर कंटेंट बनाते है या AI फोटो या वीडियो अपलोड करते है, तो यह नया फीचर आपके लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकता है। इस ब्लॉग के माध्यम से हम जानेंगे की इंस्टाग्राम का Made with AI फीचर क्या है, यह कैसे काम करता है, और इसका आपके इंस्टाग्राम अकाउंट पर क्या असर पड़ेगा ?

इंस्टाग्राम का Made with AI फीचर क्या है?

इंस्टाग्राम का Made with AI एक लेबल या टैग है जो AI से बने कंटेंट को पहचानने और उसे यूजर को दिखने के लिए लगाया गया है। जब कोई फोटो, वीडियो या पोस्ट AI टूल्स से तैयार की जाती है तो इंस्टाग्राम अब उसे ऑटोमेटिक Made with AI के रूप में मार्क कर देता है। इंस्टाग्राम का Made with AI यह दर्शाता है की यह कंटेंट पूरी तरह से Artificial Intelligence की मदद से बनाया गया है।

इंस्टाग्राम यह फीचर क्यों लाया है?

इंस्टाग्राम ने यह फीचर इसलिए लाया है ताकि यूजर को पता चल सके की कौन सा कंटेंट असली है और कौन सा कंटेंट AI से बनाया गया है। आजकल सोशल मीडिया पर बहुत सरे फेक फोटो, डीपफेक वीडियो और गलत कंटेंट को अपलोड किया जा रहा जो आम आदमी को पहचानने में नहीं आ रहा है इसलिए Meta ने पारदर्शिता बनाये रखने के लिए यह कदम उठाया है। इसका मुख्य कारण यह है

1. फेक न्यूज़ और गलत जानकारी को रोकना।

2. इंस्टाग्राम यूजर को असली और AI से बने कंटेंट में फर्क समझने में मदद करना।

3. सोशल मीडिया पर विश्ववास को बढ़ाना।

4. ब्रांड और क्रिएटर के लिए कंटेंट की ऑथेंटिसिटी सुनिश्चित करना।

Made with AI टैग कैसे काम करता है?

इंस्टाग्राम AI से बने कंटेंट को पहचानने के लिए Meta AI System का इस्तेमाल करता है। इंस्टाग्राम पर जब कोई पोस्ट अपलोड किया जाता है तो यह सिस्टम फोटो या वीडियो के मेटाडेटा (Metadeta) को स्कैन करता है अगर उसे AI जनरेशन के संकेत मिलता है ( जैसे Stable Diffusion या DALL E का वॉटरमार्क, EXIF Data या AI Signature ) तो इंस्टाग्राम उस कंटेंट पर ऑटोमेटिक Made with AI लेबल को ऐड कर देता है।

इसके आलावा कुछ AI प्लेटफॉर्म अपने कंटेंट में AI जनरेटेड टैग डालते है तो इंस्टाग्राम इन्हे भी आसानी से पहचान कर लेता है।

क्या हर AI फोटो या वीडियो पर यह टैग लगेगा ?

हाँ, यदि आपका कंटेंट पूरी तरह से AI टूल्स से बनाया गया है तो उस पर Made with AI टैग दिख सकता है। हालांकि अगर आप केवल हल्का सा एडिटिंग करते है ( जैसे की कलर एडजस्ट, फ़िल्टर लगाना, या टेक्स्ट एडिटिंग ) तो शायद यह टैग न लगे।

क्रिएटर पर इसका क्या असर होगा ?

इंस्टाग्राम के इस नए फीचर से क्रिएटर के लिए कुछ फायदे और चुनौतियां दोनों ही सामने आये है।

फायदे

  • दर्शक जान पाएंगे की आप AI से कंटेंट बना रहे है, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी।
  • ब्रांड्स के लिए यह पता लगाना आसान हो हो जायेगा की कौन क्रिएटर AI से नहीं बल्कि असली कंटेंट बना रहे है।
  • AI क्रिएटर को भी एक अलग पहचान मिलेगी।

चुनौतियां

  • कुछ लोग AI से बने कंटेंट को रियल नहीं मानते है इससे इंगेजमेंट पर असर पद सकता है।
  • गलत लेबल लगने की सम्भावना भी रहती है।
  • जिस क्रिएटर्स का काम पूरी तरह से ओरिजनल है, उन्हें कभी कभी AI टैग लगने से परेशानी हो सकती है।

इस टैग को जा सकता है क्या ?

नहीं इंस्टाग्राम में Made with AI टैग को मैन्युअली हटाने का विकल्प नहीं है। यह सिस्टम ऑटोमेटिक काम करता है और मेटा का कहना है की यह फीचर यूजर सेफ्टी और ट्रस्ट बढ़ाने के लिए है। अगर आपके कंटेंट पर यह टैग गलत तरीके से लग गया तो आप Report करके इंस्टाग्राम को सूचित कर सकते है।

आने वाले बदलाव

Meta कम्पनी ने बताया है की आने वाले महीनो में यह फीचर Facebook और Threads पर भी लागु किया जायेगा। साथ ही क्रिएटर्स को पोस्ट अपलोड करते समय खुद भी AI Generated का विकल्प चुनने की भी सुविधा दी जाएगी। आने वाले समय में इंस्टाग्राम या भी दिखा सकता है की कौन से

निष्कर्ष

इंस्टाग्राम का Made with AI फीचर एक सकरात्मक कदम है जो सोशल मीडिया पर पारदर्शिता बढ़ाएगा। Made with AI फीचर के आने से इंस्टाग्राम यूजर कोई भी कंटेंट को आसानी से पहचान जायेंगे की असली है या AI से बनाया गया है। अगर आप भी इंस्टाग्राम पर AI से बनाकर फोटो, रील्स, या वीडियो अपलोड करते है तो यह अपडेट आपके लिए बेहद जरुरी है।

आपको ये जानकारी कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताये और अपने दोस्तों के पास भी शेयर करे ताकि वो भी इस पोस्ट को पढ़ कर ये जान सके की इंस्टाग्राम का Made with AI क्या है और कैसे काम करता है।

4 thoughts on “Instagram AI Features: डिजिटल कंटेंट में पारदर्शिता की नई शुरुआत”

Leave a Comment