इंस्टाग्राम दुनिया भर में इतना पॉपुलर हुआ की आज के समय में हर कोई इंस्टाग्राम का दीवाना हो गया। क्यौंकि इंस्टाग्राम पर आप केवल फोटो ,रील्स और स्टोरी ही नहीं पैसा भी कमा सकते है और अपने दोस्तों से भी जुड़ सकते है। लेकिन कई बार दोस्तों के बिच कोई बात को लेकर बहस हो जाता है और वो हमें ब्लॉक कर देते है और उनसे किसी भी तरह से बात नहीं हो पाता है फिर मन में सवाल आता है की कैसे अनब्लॉक करे। अगर आपके भी मन में ये सवाल है की इंस्टाग्राम पर ब्लॉक होने के बाद क्या करे ? तो ये ब्लॉग आपके लिए सही है। आइये जानते है की इंस्टाग्राम पर ब्लॉक होने के बाद क्या करे ?

इंस्टाग्राम पर Block होने का मतलब
आपको जब कोई व्यक्ति इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर देता है तो इसका अर्थ है की उसने आपके अकाउंट को अपने अकाउंट से पूरी तरह सीमित (Restricted) कर दिया है तो इसका मतलब :
- आप उसके प्रोफाइल को नहीं देख सकते है।
- उसके द्वारा अपलोड किये गए पोस्ट या स्टोरी को नहीं देख सकते है।
- आप उसे मैसेज नहीं भेज सकते है।
- उस व्यक्ति का प्रोफाइल को सर्च करने पर भी नहीं दिखेगा।
मतलब ब्लॉक होने के बाद इंस्टाग्राम आपके और सामने वाले व्यक्ति के बिच एक डिजिटल दीवार खड़ी कर देता है।
कोई आपको इंस्टाग्राम ब्लॉक कर दे तो क्या होता है
अगर आपको इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर देता है तो आप उस व्यक्ति की कोई भी एक्टिवटी नहीं देख पाएंगे फिर चाहे उनका कोई फोटो ,रील्स या स्टोरी यहाँ तक की उस व्यक्ति का प्रोफाइल भी नहीं देख सकते है। आप उसे कोई मैसेज भी नहीं कर सकते है आप जब भी उस व्यक्ति के प्रोफाइल पर क्लिक करते है तो कुछ नहीं दीखता है।
अनब्लॉक होने के लिए क्या करे
कोई आपको इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर देता है तो आप कभी भी अपने से अनब्लॉक नहीं कर सकते है। इंस्टाग्रम अभी तक कोई ऐसा फीचर ही नहीं लाया है की आप अपने से अनब्लॉक कर पाए। आपको सिर्फ वही व्यक्ति अनब्लॉक कर सकता है जो आपको ब्लॉक किया है। यदि फिर भी आप उस व्यक्ति से बात करना चाहते है तो आप ग्रुप बनाकर बात कर सकते है।
इसके लिए आप पहले आप अपना एक नया इंस्टाग्राम पर एक नया अकाउंट ओपन करे या फिर अगर आपका कोई पहले से दूसरा इंस्टा अकाउंट है तो आप उसे भी इस्तेमाल कर सकते है सबसे पहले आप एक ग्रुप बनाये और फिर उस ग्रुप में 3 लोग को ऐड करे ( पहला अपना ब्लॉक हुआ ID , दूसरा अपना न्य वाला ID और तीसरा आप जिससे बात करना चाहते है उसका ID ) ऐसा कर के आप उस व्यक्ति से बात कर सकते है और अनब्लॉक करने के लिए मना सकते है।
निष्कर्ष
इंस्टाग्राम पर अगर आपको कोई ब्लॉक कर दे तो आप अपने से अनब्लॉक नहीं कर सकते है। ऐसा इंस्टाग्राम पर कोई नया फीचर ही नहीं है। अगर किसी तरीके से आप उस व्यक्ति से बात कर लेते है तो उसे सम्मानपूर्वक बात करके ,समय और समझदारी से मना सकते है। ऐसा करने से हो सकता है की वो आपको अनब्लॉक कर दे
अगर आपको ये जानकारी पसंद आया तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करे और ऐसी जानकारी पाने के लिए हमारे ब्लॉग को फॉलो करे।
धन्यबाद

नमस्कार! मेरा नाम संत प्रकाश सिंह हैं,मैं एक सोशल मीडिया और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हूं। इस ब्लॉग पर मैं आपके लिए इंस्टाग्राम से जुड़ी बेहतरीन टिप्स, ट्रिक्स और गाइड्स, जो आपके ऑनलाइन प्रभाव को बढ़ाने में मदद करेंगी। मेरा लक्ष्य है आपको आसान भाषा में वह सारी जानकारी देना, जिससे आप सोशल मीडिया की दुनिया में सफल हो सकें। अगर आप इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स बढ़ाना, कंटेंट प्लान करना या ब्रांडिंग करना सीखना चाहते हैं, तो यह ब्लॉग आपके लिए है।
mr raihan 81
That’s a fascinating point about risk assessment in roulette! It reminds me of the strategic thinking needed in games like solitaire – especially when planning moves in Spider or FreeCell. Great article!