इंस्टाग्राम पर ब्लू टिक मिलना आज के दौर में बहुत ही सम्मान की बात होती है। इंस्टाग्राम ब्लू टिक हर किसी को नहीं मिलता। ब्लू टिक ये दिखता है की आपका इंस्टाग्राम अकाउंट वेरिफाई हो गया है। इसलिए कई लोग चाहते है की अपने भी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर ब्लू टिक दिखे तो ब्लू टिक पाने के दो तरीका है पहला पैसे देकर और दूसरा तरीका बिना पैसा दिए।
इंस्टाग्राम ब्लू टिक पाना कोई आसान काम नहीं है। इंस्टाग्राम फ्री में ब्लू टिक उन लोगो को देता है जो जाने माने सेलिब्रिटी ,पॉलिटिशन ,ब्रांड और संगठन है। अगर आप भी चाहते है की इंस्टाग्राम ब्लू टिक फ्री में मिले तो आइये हम आपको बताते है की इंस्टाग्राम पर फ्री में ब्लू टिक कैसे मिलेगा ?
ब्लू टिक क्या होता है
ब्लू टिक इंस्टाग्राम की एक वेरिफिकेशन बैज है जो आपके यूजरनाम के आगे दिखाई देता है। और इसका मतलब यह है की आपका अकाउंट ऑफिसियल और रियल है। इंस्टाग्राम ये ब्लू टिक केवल उन्ही लोगो को देता है जो पब्लिक फिंगर, ब्रांड या क्रिएटर है और जिनकी पहचान असली है।
ब्लू टिक पाने के लिए जरुरी शर्ते
अगर आप भी इंस्टाग्राम पर फ्री में ब्लू टिक पाना चाहते है तो इसके लिए कुछ शर्ते को पूरी करनी पड़ती है।
आपका अकाउंट पब्लिक होना चाहिए।
यूजरनाम यूनिक और पहचान योग्य होना चाहिए।
प्रोफाइल फोटो, बायो और आपके अकाउंट पर कम से कम एक पोस्ट होना चाहिए।
इंस्टाग्राम के किसी भी नियम का उलंघन न किया हो।
आपकी पहचान रियल नाम और ID Proof में मिलना चाहिए।
पूरी जानकारी दे
इंस्टाग्राम पर ब्लू टिक पाना चाहते है तो आप अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में पूरी जानकारी स्पष्ट और समझने लायक दे। आप अपना नाम सही लिखे , बायो आकर्षक लिखे और प्रोफाइल पिक्चर में अपना फोटो ऐड करे
रोजाना पोस्ट करे
आप भी इंस्टाग्राम पर ब्लू टिक पाना चाहते है तो रोजाना पोस्ट करे इससे आपके अकाउंट का रिच बढ़ेगा और आपका अकाउंट अधिक से अधिक लोगो तक पहुंच पाए आप इंस्टाग्राम पर आपने फोटो और स्टोरी भी ऐड कर सकते है।
अकाउंट को एक्टिव रखे
इंस्टाग्राम ब्लू टिक पाने के लिए आप अपने अकाउंट पर हमेसा एक्टिव रहे अपने वीडियो पर लाइक और कमेंट करे। आपके कंटेंट पर आये कमेंट का जवाब जरूर दे। दूसरे क्रिएटर के पोस्ट पर भी कमेंट करे।
अपनी प्रोफाइल को पब्लिक बनाये
अक्सर लोग अपना प्रोफाइल को पर्सनल रखते तो आप ऐसी गलती न करे। आप अपने प्रोफाइल को जानकारीपूर्ण बनाये ताकि लोग आपको समझ सके अपने प्रोफाइल में अपने दूसरे सोशल मिडिया लिंक और अपने अकाउंट का लिंक ऐड करे।
इंस्टाग्राम को आवेदन कैसे करे
इंस्टाग्राम पर फ्री में ब्लू टिक लेने के लिए आवेदन करने के लिए नियम
- सबसे पहले इंस्टाग्राम को ओपन करे।
- प्रोफाइल पर क्लिक करे।
- थ्री लाइन पर क्लिक करे।
- इसके बाद अकाउंट सेंटर पर क्लिक करे।
- रिक्वेस्ट वेरिफिकेशन पर क्लिक करे और अपने अकाउंट के बारे में पूरा डिटेल दे
डिटेल देने के बाद इंस्टाग्राम आपके अकाउंट को जांच करेगा आपके द्वारा दिए गए डिटेल सही रहेगा तो 24 घंटे में आपको ब्लू टिक मिल जायेगा।
पैसा पेड करके ब्लू टिक कैसे पाए
- सबसे पहले इंस्टाग्राम को ओपन करे।
- प्रोफाइल पर क्लिक करे।
- थ्री लाइन पर क्लिक करे।
- इसके बाद अकाउंट सेंटर पर क्लिक करे।
- अकाउंट सेंटर पर क्लीक करके थोड़ा निचे स्क्रॉल करे और meta verified पर क्लिक करे।
- meta verified पर क्लिक अपने प्रोफाइल को सिलेक्ट करे।
- प्रोफाइल को सिलेक्ट करने के बाद ब्लू टिक के लिए 639 रूपये पे करे।
इसके बाद आपको ब्लू टिक मिल जायगा।
निष्कर्ष
इंस्टाग्राम पर फ्री में ब्लू टिक पाना मुश्किल तो है लेकिन नामुनकिन नहीं है। अगर आपका अकाउंट असली, एक्टिव और पॉपुलर है तो आपको आसानी से वेरिफिकेशन मिल सकता है। बस ध्यान रहे की फेक ऐप्प या वेबसाइट से दूर रहे और केवल Official Instagram Setting से ही Verification के लिए अप्लाई करे।
आज के इस ब्लॉग के माध्यम से आपने ये जाना की इंस्टाग्राम पर फ्री में ब्लू टिक के लिए कैसे अप्लाई करे और किन किन बातो का ध्यान रखे अगर आपको ये पोस्ट पसंद आया तो कमेंट जरूर करे और अपने दोस्तों के पास जरूर शेयर करे।
धन्यबाद

नमस्कार! मेरा नाम संत प्रकाश सिंह हैं,मैं एक सोशल मीडिया और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हूं। इस ब्लॉग पर मैं आपके लिए इंस्टाग्राम से जुड़ी बेहतरीन टिप्स, ट्रिक्स और गाइड्स, जो आपके ऑनलाइन प्रभाव को बढ़ाने में मदद करेंगी। मेरा लक्ष्य है आपको आसान भाषा में वह सारी जानकारी देना, जिससे आप सोशल मीडिया की दुनिया में सफल हो सकें। अगर आप इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स बढ़ाना, कंटेंट प्लान करना या ब्रांडिंग करना सीखना चाहते हैं, तो यह ब्लॉग आपके लिए है।