आज के समय इंस्टाग्राम का यूज़ हर कोई कर रहा है। कोई इंस्टाग्राम पर रील्स शेयर कर रहा है तो कोई फोटो शेयर करता है। इंस्टाग्राम आज के समय में एक पॉपुलर सोशल मिडिया प्लेटफॉर्म है। इंस्टाग्राम दुनिया के किसी भी कोने में बैठे लोगो को आपस में जोड़ने का काम करता है
इंस्टाग्राम पर यूजर की संख्या बहुत ही तेजी से बढ़ रहा है। आज के समय में इंस्टाग्राम का यूजर 5 बिलियन से भी ज्यादा हो गए है। क्यौंकि इंस्टाग्राम आज के समय में एक से एक फीचर ला रहा है। उन्ही में से एक है की आप इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहेंगे तो भी आपको एक्टिव नहीं दिखायेगा बस कुछ सेटिंग करना पड़ेगा तो आइये जानते है की Instagram पर Active Status को बंद या चालू कैसे करे ?
Active status क्या होता है
इंस्टाग्राम को आप जब भी ओपन करके चैट करने के लिए चैट बॉक्स में जाते है तो आपके फ्रेंड के प्रोफाइल पर हरा डॉट नजर आता है। इसी से आप पता कर सकते है की आपका दोस्त ऑनलाइन है की नहीं अगर आपके दोस्त के प्रोफाइल पर हरा डॉट दिखे तो समझ जाना की वो ऑनलाइन है
Status को बंद करने के फायदे
इंस्टाग्राम पर अपने स्टेटस को बंद करने से किसी को पता नहीं चलेगा की आप कब इंस्टाग्राम पर ऑनलाइन थे। अगर कोई आपको बार बार मैसेज कर रहा है और आप उसके मैसेज को पढ़ना चाहते है वो भी बिना उसके नगर में आये तो आप उसके मैसेज को पढ सकते और सामने वाले को पता भी नहीं चलेगा
Status को बंद करने के नुकसान
इंस्टाग्राम पर स्टेटस को बंद करना भी आपके लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है। आपके गहरे रिलेशनशिप पर भी असर पड़ सकता है। आपके जिगरी दोस्त भी आपसे दुरी बना सकते है।
स्टेटस को ऑफ कैसे करे
- सबसे पहले इंस्टाग्राम ऐप्प को ओपन करे।

- इसके बाद अपनी प्रोफाइल को क्लिक करे।

- प्रोफाइल पर क्लिक करने के बाद थ्री लाइन पर क्लिक करे।

- उसके बाद आपको स्क्रॉल डाउन करना है और Message And Story Replies वाला ऑप्शन पर क्लिक करना है।

- इसके बाद Show Activity Status पर क्लिक करना है।

- Show Activity Status पर किक करने पर आपके सामने एक्टिव स्टेटस को बंद करने का ऑप्शन आ जायेगा।
- इसके बाद Show Your active Status को बंद कर देना है।
बंद करने के बाद आप जब भी इंस्टाग्राम को ओपन करेंगे तो आपका स्टेटस हमेसा ऑफलाइन ही दिखेगा। और बाद में इसे ऑन करना चाहेंगे तो इसी स्टेप को फॉलो करके ऑन भी कर सकते है
हर वक्त Online कैसे दिखे ?
अगर आप चाहते है की इंस्टाग्राम पर हर वक्त ऑनलाइन दिखे तो निचे मेरे द्वारा बताये गए स्टेप को फॉलो करके आप इंस्टाग्राम पर हर समय ऑनलाइन दिख सकते है।
1 इंस्टाग्राम ऐप्प को हमेशा Background में चलने दे
अपने मोबाइल की सेटिंग में जाये।
Battery या App Management सेक्सन में जाये।
इसके बाद इंस्टाग्राम ऐप्प को चुने और Allow background activity या No Battery Restriction को चुने इसके बाद आप इंस्टाग्राम पर हर समय ऑनलाइन दिख सकते है।
2 Internet हमेशा चालू रखे
जब तक आपके मोबाइल में इंटरनेट कनेक्ट रहेगा इंस्टाग्राम आपको एक्टिव दिखाता रहेगा।
3 App को बार बार Open करे
इंस्टाग्राम कुछ समय inactive के बाद Active Now दिखाना बंद कर देता है। इसलिए हर कुछ मिनट में इंस्टाग्राम ऐप्प को खोलते रहे। ऐसा करने से आप इंस्टाग्राम पर हर समय एक्टिव दीखते रहेंगे।
निष्कर्ष
इंस्टाग्राम पर एक्टिव स्टेटस को बंद करना कोई मुश्किल काम नहीं है बस आपको सही से तरीका पता होना चाहिए। इंस्टाग्राम पर अपनी एक्टिविटी को छुपाना आपके लिए फायदेमंद है तो इससे आपके रिलेशनशिप पर बुरा असर भी पढ़ सकता है इसलिए अपने एक्टिव स्टेटस को बंद करने से पहले अच्छी तरह सोच ले।
धन्यबाद

नमस्कार! मेरा नाम संत प्रकाश सिंह हैं,मैं एक सोशल मीडिया और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हूं। इस ब्लॉग पर मैं आपके लिए इंस्टाग्राम से जुड़ी बेहतरीन टिप्स, ट्रिक्स और गाइड्स, जो आपके ऑनलाइन प्रभाव को बढ़ाने में मदद करेंगी। मेरा लक्ष्य है आपको आसान भाषा में वह सारी जानकारी देना, जिससे आप सोशल मीडिया की दुनिया में सफल हो सकें। अगर आप इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स बढ़ाना, कंटेंट प्लान करना या ब्रांडिंग करना सीखना चाहते हैं, तो यह ब्लॉग आपके लिए है।