आपने भी इंस्टाग्राम पर कोई मजेदार, इंफॉर्मेटिव, या ट्रेंडिंग रील्स देखि होगी जो आपको पसंद आ गया हो और उस रील्स को अपने फ़ोन में डाउनलोड करना चाहते है। लेकिन आपको कोई तरीका जानकारी नहीं होने के कारण उस रील्स को डाउनलोड नहीं कर पाए हो क्यौंकि इंस्टाग्राम रील्स को डाउनलोड करने का कोई ऑप्शन नहीं देता है। जिससे यूजर को परेशानी उठानी पड़ती है।
लेकिन घबराये नहीं इस ब्लॉग पोस्ट में हम आपको इंस्टाग्राम रील्स डाउनलोड कैसे करे इसकी 5 आसान और सुरक्षित तरीके के बारे में बताएँगे। ये तरीका जानने के बाद आप आसानी से इंस्टाग्राम रील्स को डाउनलोड कर सकते है। ये तरीका पूरी तरह से काम करती है।

तरीका 1. Instagram का In-Built Save फीचर यूज़ करे
कई क्रिएटर्स अपनी रील्स को डाउनलोड करने के लिए परमिशन देते है। सबसे पहले आप इसी को यूज़ करे।
- सबसे पहले इंस्टाग्राम ऐप्प को ओपन करे।
- रील वाले ऑप्शन पर क्लिक करे।
- आप जिस रील को डाउनलोड करना चाहते है उसे खोले।
- उसके बाद शेयर वाले ऑप्शन क्लिक करे।
- शेयर पर जैसे ही क्लिक करेंगे तो उसी में आपको रील्स डाउनलोड करने का ऑप्शन दिखेगा।
- डाउनलोड वाले ऑप्शन पर जैसे ही क्लिक करेंगे रील्स डाउनलोड हो जायेगा।
अगर डाउनलोड वाला ऑप्शन उस रील्स में नहीं दिख रहा है तो क्रिएटर ने उस रील्स को डाउनलोड करने के लिए परमिशन नहीं दी है
2. Screen Recording का Use करे
Screen Recording करने के लिए हर Smartphone में ऑप्शन रहता है। यह तरीका आसान और सुरक्षित है।
- iPhone Users: Setting>Control Centre में जाकर Screen Recording को add कर ले। फिर उस रील को चालू करे और उसके बाद Control Centre ओपन करके रिकॉर्डिंग को दे।
Android Users: Quick Setting Panel को निचे Swipe करके Screen Recording ऑप्शन को ढूंढे और जिस रील आप डाउनलोड करना चाहते है उस रील को चालू करके Screen Recording चालू कर ले। इस तरह से आपका मनपसंद रील आपके फ़ोन में सेव हो जाएगा
3. Reel downloader Website Use करे
ये तरीका सबसे पॉपुलर तरीका है रील को डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट को इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है।
इंस्टाग्राम अप्प में उस रील को चुने जिसको आप डाउनलोड करना चाहते है। इसके बाद रील को शेयर करने के लिए शेयर वाले ऑप्शन पर क्लिक करे।
और वह से उस रील के लिंक को कॉपी कर ले।
निचे दिए गए लिंक पर जाकर उस कॉपी किये गए लिंक को पेस्ट करे।
रील के लिंक को वेबसाइट के डाउनलोड बॉक्स में जाकर पेस्ट करे और Download पर क्लिक करे।
Website Reel को प्रोसेस करके HD Download का बटन देगी। उस पर क्लिक करके रील को डाउनलोड कर ले।
4. Third Party App से
अपने मोबाइल के Play Store से किसी भी थर्ड पार्टी ऐप्प को डाउनलोड करे और उस ऐप्प से इंस्टाग्राम रील को डाउनलोड कर ले।
1 InstaDownloader

2 Reels Saver

इन ऐप्प को प्ले स्टोर से डाउनलोड करने के बाद इंस्टाग्राम से उस रील के लिंक को कॉपी करे और इन ऐप्प के लिंक बॉक्स में जाकर कॉपी किये हुए लिंक को पेस्ट कर दे। ये ऐप्प आमतौर पर Website से ज्यादा फ़ास्ट और Convenient होती है। इस्तेमाल करने से पहले उस ऐप्प के रेटिंग और Reviews जरूर चेक कर ले।
5. iPhone के लिए Shortcute App का इस्तेमाल
iPhone यूजर रील को डाउनलोड करने के लिए एक Smart Trick Use कर सकते है।
Apple की Official App से Shortcuts App को डाउनलोड कर ले।
Safari Browser में जाकर Instagram Reels Dounloader Shortcut सर्च करे और किसी बिश्वसनीय साइट से एक Shortcut को डाउनलोड कर ले।
Shortcut Install करने के बाद इंस्टाग्राम ऐप्प से रील के लिंक को कॉपी कर ले।
अब Shortcut App उस डाउनलोड किये गए Shortcut को Run करे यह Automatically आपके Clipbord से लिंक को लेकर वीडियो को डाउनलोड कर लेगा।
निष्कर्ष
तो ये रहे इंस्टाग्राम रील को डाउनलोड करने के लिए 5 जबरदस्त और सुरक्षित तरीके जिसके मदद से आप इंस्टाग्राम रील को अपने फ़ोन में सेव कर सकते है। सबसे आसान और सुरक्षित तरीका Official Download Option या Screen Recording है। High Quality Video चाहिए तो Website link Snapinsta सबसे बेहतर विकल्प आपके लिए है
उम्मीद है की यह पोस्ट ( इंस्टाग्राम रील्स को डाउनलोड कैसे करे ) पढ़ने के बाद आप आसानी से इंस्टाग्राम रील को डाउनलोड कर सकते है। आप किस तरीके से सबसे आसानी से रील को डाउनलोड की, कमेंट में जरूर बताये।

नमस्कार! मेरा नाम संत प्रकाश सिंह हैं,मैं एक सोशल मीडिया और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हूं। इस ब्लॉग पर मैं आपके लिए इंस्टाग्राम से जुड़ी बेहतरीन टिप्स, ट्रिक्स और गाइड्स, जो आपके ऑनलाइन प्रभाव को बढ़ाने में मदद करेंगी। मेरा लक्ष्य है आपको आसान भाषा में वह सारी जानकारी देना, जिससे आप सोशल मीडिया की दुनिया में सफल हो सकें। अगर आप इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स बढ़ाना, कंटेंट प्लान करना या ब्रांडिंग करना सीखना चाहते हैं, तो यह ब्लॉग आपके लिए है।